‘श्रीमद् रामायण’ अब सोनी सब पर

‘श्रीमद रामायण’ सोनी सब पर अपने भव्य नए अध्याय के साथ प्रसारित हो रहा है। श्री राम के पूजनीय चरित्र को जीवंत करने वाले सुजय रेऊ महाकाव्य गाथा के अगले अध्याय को भी चित्रित करने के लिए तैयार हैं। इसमें श्री राम महायुद्ध में रावण (निकितिन धीर) को हराते हैं और सीता (प्राची बंसल) के साथ अयोध्या लौटते हैं।इस विशेष साक्षात्कार में सुजय ने महायुद्ध के नाटकीय दृश्य के लिए अपनी तैयारी की जानकारी दी। आपने कहा किज्यादातर लोग रावण के अंत तक रामायण जानते हैं, लेकिन अयोध्या लौटने के बाद श्री राम और सीता की यात्रा के बारे में नहीं जानते। श्रीमद् रामायण का नया अध्याय महाकाव्य के कम ज्ञात पहलुओं पर प्रकाश डालेगा। यह कहानी को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता है। इस अध्याय में श्री राम की अयोध्या वापसी, राम राज्य की स्थापना, राम और सीता का आँसू भरा अलगाव और सीता की ली गई परीक्षा के भावनात्मक और जटिल विवरणों को बताया गया है।