सेट पर दिखी खूबसूरत सिस्टरहुड

मनोरंजन

निर्मित कौर अहलूवालिया और मौनी रॉय ने अमेज़न एमएक्स प्लेयर की आने वाली थ्रिलर सीरीज़ हिसाब की शूटिंग पूरी कर ली है। यह दोनों अभिनेत्रियों की पहली साथ की गई परियोजना है। शूटिंग खत्म होने के बाद सामने आई सेट की कुछ खास झलकियों में दोनों के बीच बनी गहरी दोस्ती और सिस्टरहुड साफ नज़र आती है।इन तस्वीरों में निर्मित और मौनी को शूट के बीच हँसते-मुस्कुराते, बातचीत करते और एक-दूसरे के साथ सहज पल बिताते देखा जा सकता है। जो रिश्ता काम से शुरू हुआ था, वह जल्द ही सच्ची दोस्ती में बदल गया, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं।