युवराज-तारा की नई लव स्टोरी

मनोरंजन

नया शो ‘तारा’ ताज़ा और भावुक प्रेम कहानी है।मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसने दर्शकों के बीच हलचल बढ़ा दी है। मार्च में शुरू होने वाले इस शो में क्रुशल आहूजा ‘युवराज शेखावत’ के रोल में और कनिका कपूर ‘तारा’ के किरदार में नज़र आएंगी। प्रोमो में उनके इमोशनल और रोमांटिक सफर की एक छोटी सी झलक देखने को मिलती है। इसकी शुरुआत होती है तारा से, जो युवराज का बैग पैक कर रही है और मजाक में कहती है कि ‘राजा बाबू’ दो दिन में दूर चले जाएंगे। तभी युवराज आता है और उसकी चोटिल उंगली देख लेता है। वह बड़े प्यार से उसे डांटता है कि उसने चोट क्यों छिपाई, जिससे साफ पता चलता है कि वह तारा की कितनी परवाह करता है।