अभिनेता अड़ीवी सेश अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन थ्रिलर G2 के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की अगली शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। हाल ही में अड़ीवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। उन्होंने लिखा, “तूफ़ान से पहले की शांति… जुलाई में G2 की शूटिंग से पहले।” इस पोस्ट से उन्होंने इशारा दिया कि जुलाई से फिल्म का बेहद अहम और रोमांचक शूटिंग चरण शुरू होने वाला है। हाल ही में अपनी फिल्म डकैत एक प्रेम कथा की सफलता के बाद अड़ीवी ने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताकर छोटा-सा ब्रेक भी लिया।गुड़ाचारी की सफल फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी G2 का ऐलान होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर ज़बरदस्त उत्साह है।

