BIFF का सातवां सत्र शुरू

मनोरंजन

मुंबई। मायानगरी में आयोजित होने वाला बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल  इस वर्ष अपने छह वर्ष पूरे कर सातवें सत्र में प्रवेश कर चुका है। वर्ष 2020 में शुरू हुआ यह महोत्सव पिछले कुछ समय में स्वतंत्र और प्रायोगिक सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। पिछले वर्ष इसका पूरा एक दिन महिला को समर्पित रहा। उससे पहले सिनेमा पर आधारित पुस्तकों को शामिल किया जाना, बाल केंद्रित फिल्मों को महत्व देना, ईरान और अफगानिस्तान के सिनेमा को प्रोत्साहन करने के लिए उनसे निशुल्क फ़िल्में मंगाना आदि कुछ नए कदम बिफ्फ द्वारा उठाए जाते रहे हैं। इसमें हर साल देश-विदेश से सैकड़ों फिल्में विभिन्न श्रेणियों में भेजी जाती हैं।