ईद मेरे लिए  है सृष्टि से जुड़ना  

मनोरंजन

जावेद जाफरी, इंडिया’स बेस्ट डांसर सीज़न 5 जज का मानना है कि  “ईद मेरे लिए मतलब है सृजनहार और सृष्टि से जुड़ना। यह दुआओं, प्यार, परिवार, खानेपीने, अपनों की गर्मजोशी भरी झप्पियों और उन लम्हों के बारे में है जो हमेशा दिल में बस जाते हैं। लेकिन इस साल की ईद मेरे लिए खास है क्योंकि मैं इसे वही करते हुए मना रहा हूं जो मुझे सबसे ज़्यादा पसंद है—इंडिया’स बेस्ट डांसर के जजिंग पैनल का हिस्साबनकर।

त्योहारों के दौरान काम करना और जब काम खुद संस्कृति, जुनून और साथ का जश्न लगे, तो उसका आनंद अलग ही होता है। इस सीज़न के थीम ‘इंडिया वाला डांस’ को इतनी ईमानदारी से अपनाते हुए इन प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स को देखना बेहद प्रेरणादायक है।