शो ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ की किचन इस बार जंगल थीम में तब्दील हो गई, जहां कुकिंग का हंगामा हंसी से भरे सफारी में बदल गया। एप्रन की जगह जानवरों के अंदाज़ ने ली और किचन का फ्लोर जंगल में बदल गया, जहां सिर्फ एक ही नियम था—हंसो या हंसाओ!जंगल स्पेशल एपिसोड में प्रतिभागियों ने अपने वाइल्ड अंदाज़ को अपनाया अंकिता लोखंडे बिल्ली बनकर मंच पर आईं, सुधेश लेहरी जंगल सफारी गार्ड के रूप में नज़र आए, जन्नत जुबैर ने केंचुए का किरदार निभाया, कृष्णा ऊँट बने, सामर्थ घोड़े के रूप में आए, भारती तितली की तरह इधर-उधर उड़ती दिखीं, जबकि बाकी टीम भी उतने ही मज़ेदार और अनोखे अवतारों में दिखाई दी।इस वाइल्ड मस्ती में क्यूटनेस का तड़का तब लगा जब कंटेस्टेंट्स अपने असली पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने डॉग्स मज़नू और डाकू को लेकर आए, अंकिता ने अपनी बिल्ली माऊ से सबको मिलवाया, अर्जुन बिजलानी अपनी कैट ऑरा के साथ आए, जबकि अली गोनी अपने डॉग रैम्बो को लेकर पहुंचे। कुछ देर के लिए किचन पालतू जानवरों का पैराडाइज़ बन गई और दिल पिघल गए, भले ही काउंटर पर कुकिंग का हंगामा जारी रहा।

