‘चांद मेरा दिल’ जियोहॉटस्टार पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिज्के डीसूज़ा ने किया है। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित ‘चांद मेरा दिल’ आरव और चांदनी की भावनात्मक यात्रा की कहानी है, जिसमें वे प्यार की खुशियों, दिल टूटने के दर्द और रिश्तों की अनिश्चितताओं के बीच अपने सफर को तय करते हैं।रिश्तों की सादगी, दिल को छू लेने वाले संगीत और भावनात्मक कहानी के साथ यह फिल्म प्यार को पाने, साथ मिलकर आगे बढ़ने और हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ चुनने की खूबसूरती को बखूबी दर्शाती है।अनन्या पांडे ने कहा, “चांदनी का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है। मुझे बेहद खुशी है कि अब ‘चांद मेरा दिल’ को जियोहॉटस्टार के रूप में एक नया घर मिल रहा है।

