ठेला, पन्नी, काउंटर गुमठी, टंकी, भट्टी आदि की जप्त
जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय, सिंहपुर कलियासोत डेम के पास से 12 अवैध डेयरी एवं बैरागढ़ क्षेत्र में रॉयल गार्डन की अवैध बनी बाउण्ड्रीवाल को तोड़ा
भोपाल । नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध ब्रेकर, नाली पर रखी फर्शियां, भवन निर्माण सामग्री, गन्ने की चरखी, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों से सब्जी, फल-फ्रूट की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन आदि को हटाया तथा ठेला, पन्नी, काउंटर गुमठी, टंकी, भट्टी आदि को जप्त किया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय, सिंहपुर कलियासोत डेम के पास से अवैध बनीं 12 डेयरी तथा बैरागढ़ क्षेत्र में रॉयल गार्डन की अवैध रूप से बनी पक्की बाउण्ड्रीवाल को जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा।
निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को 11 मील, मिसरोद थाना, बागसेवनिया गणेश मंदिर, होशंगाबाद रोड इण्डस टाउन, रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-1, ई-1 गेट न0-3, बिट्ठल मार्केट, सुभाष फाटक ब्रिज, बरखेडा पठानी, जहांगीराबाद रम्भा टाकीज, बुधवारा, बोर्ड आफिस चौराहा, एम.पी. नगर चेतक ब्रिज, एम.पी. नगर मनोहर डेयरी, कोलार तिराहा, कोलार नहर, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, कमला नगर, नेहरू नगर, करोंद रूसल्ली, पीपल चौक, करोंद चौराहा, नवीबाग, बजरिया स्टेशन प्लेटफार्म नं.-1, काजी केम्प आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए करोद रूसल्ली में अवैध बना ब्रेकर, जहांगीराबाद रंभा टॉकीज के पास से 05 मकानों के सामने नाली पर रखी फर्शियां, बरखेड़ा पठानी में रोड पर रखी भवन निर्माण सामग्री, नवीबाग से 04 गन्ने की चरखियों के अलावा फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों से सब्जी, फल-फ्रूट की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन आदि को हटाया तथा 01 ठेला, 02 पन्नी, 01 काउंटर गुमठी, 02 टंकी तथा 01 भट्टी आदि को जप्त किया।
इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय, सिंहपुर कलियासोत डेम के पास से अवैध बनीं 12 डेयरी तथा बैरागढ़ क्षेत्र में रॉयल गार्डन की अवैध रूप से बनी पक्की बाउण्ड्रीवाल को जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ने की कार्यवाही की।

