आशु सहगल ने अपने नए गीत “अरे झुमका बाली रे” के साथ संगीत जगत में मजबूत दस्तक दी है। मुंबई के प्रिया सारेगा स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ यह मधुर गीत जल्द ही मून मूवीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा। गीत के निर्माता सोमपाल सहगल हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को खास अंदाज़ में साकार किया है।हरिद्वार के गांव भारापूर भौंरी के रहने वाले आशु सहगल ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा मीनू पंडित से ली। वर्तमान में वे सुश्री करुणा चौहान से गायकी की बारीकियां सीख रहे हैं। बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई के साथ-साथ वे अपने संगीत के जुनून को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं। आशु अपने प्रेरणास्रोत के रूप में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, कुमार शानू, उदित नारायण और अरिजीत सिंह को मानते हैं।

