YRF एंटरटेनमेंट की ‘अक्का’, जिसमें कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में हैं, नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में 15 देशों में जगह बनाने में सफल रही है। इस उपलब्धि के साथ राइटर-डायरेक्टर धर्मराज शेट्टी की उस कहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जो एक ताकतवर बहनापे और उसकी सत्ता को चुनौती देने वाली एक बाहरी शख्सियत के इर्द-गिर्द बुनी गई है।1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज़ पेरनुरु नाम की एक काल्पनिक दुनिया से परिचित कराती है, जहां अपने रीति-रिवाज, पारिवारिक रिश्ते और सत्ता के अलग-अलग ढांचे हैं। कीर्ति ने इसमें भवानी का किरदार निभाया है, जिसकी सत्ता को राधिका के किरदार रुद्रा के आने से चुनौती मिलती है। इन दोनों के बीच का टकराव एक ऐसे क्राइम ड्रामा की नींव रखता है, जिसमें निजी रिश्ते और एक-दूसरे से टकराती महत्वाकांक्षाएं आपस में गहराई से जुड़ी हुई हैं।

