अयोध्या में सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु

FEATURED मध्य प्रदेश

अयोध्या 17 नवम्बर(वार्ता)उत्तर प्रदेश में अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओ की मृत्यु हो गयी तथा छह अन्य घायल होे गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बाराबंकी के भिटरिया निवासी कुछ लोग एक अयोध्या से राम जन्मभूमि की परिक्रमा करके सुबह एक वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में अवधेश ढाबा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *