गीता कपूर हुईं भावुक

मनोरंजन

इंडियन आइडल कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार ने शशि कपूर से जुड़े एक क्लासिक गाने पर आत्मीय प्रस्तुति दी, जिसने सभी को गहराई से प्रभावित किया।परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर जज गीता कपूर भावुक हो गईं और अपनी निजी याद साझा की: “मैंने ये कभी शेयर नहीं किया, लेकिन मेरी मम्मी मुझे लोरी के तौर पर ये गाना गाती थीं—‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई, यूँ ही नहीं दिल लुभाता कोई… जहाँ पूरी दुनिया सूरज है, मेरा चाँदा है तू।’ आज ये गाना सुनकर बहुत सारी यादें ताज़ा हो गईं।”इसके बाद होस्ट आदित्य नारायण ने करिश्मा कपूर ने  कहा, “शशि जी की पर्सनैलिटी —बहुत सरल, लेकिन बेहद प्रभावशाली थी। वो हर चीज़ अपनी ही अदाओं में करते थे। वो न सिर्फ़ एक महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे, बल्कि थिएटर के लिए भी बेहद जुनूनी थे।”