उर्वशी रौतेला ने लूट ली लाइमलाइट

मनोरंजन

ग्लोबल सुपरस्टार उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने शाही अंदाज़ से चर्चा के केंद्र में हैं। करीब ₹52 लाख की भव्य ड्रेस और असली 24 कैरेट सोने के दमकते नेकपीस के साथ उनका यह लेटेस्ट लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक जीवंत विरासत की झलक बनकर सामने आया है। यह अंदाज़ आधुनिक ग्लैमर और भारतीय राजसी परंपरा के दुर्लभ संगम को खूबसूरती से पेश करता है।इस शानदार लुक की खासियत सिर्फ इसकी कीमत या कारीगरी नहीं, बल्कि वह आत्मविश्वास है जिसके साथ उर्वशी ने इसे कैरी किया। बारीक कढ़ाई, रिच फैब्रिक और क्लासिक सिल्हूट ने उनके व्यक्तित्व को और भी प्रभावशाली बना दिया।