यश चोपड़ा फाउंडेशन, जो यश राज फिल्म्स की परोपकारी इकाई है, ने आज वायसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा की। यह इस पहल का दूसरा वर्ष है और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम पंजीकृत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स और वायसीएफ साथी सदस्यों के बच्चों के लिए है, जो फिल्म इंडस्ट्री के इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वायसीएफ प्रत्येक छात्र को ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, जिससे वे अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकें

