रैम्प पर आत्मविश्वास से चलती, कैमरे के सामने बेझिझक पोज़ देती और फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं प्रीत दत्ता अब अपने करियर के एक नए और चुनौतीपूर्ण अध्याय की ओर कदम बढ़ा रही हैं। दो सौ से अधिक फैशन शो, रैम्प शो, फैशन वीक और अनगिनत मॉडलिंग इवेंट्स का अनुभव समेट चुकीं प्रीत अब बड़े पर्दे पर अभिनेत्री के रूप में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। यह सफ़र सिर्फ़ एक मॉडल का अभिनेत्री बनना नहीं है, बल्कि यह उस कलाकार की कहानी है, जिसने मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर अपने सपनों को दिशा दी है।मॉडलिंग की दुनिया में निरंतर सक्रिय रहते हुए प्रीत दत्ता ने प्रिंट, कैलेंडर और मैगज़ीन शूट्स में अपनी मौजूदगी से यह साबित किया कि वह सिर्फ़ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि एक सशक्त और आत्मविश्वासी कलाकार हैं।

