मां-बेटे से हुई पूछताछ, ट्विशा के परिजनों के बयान दर्ज, इलेक्ट्रानिक एविडेंस पर फोकस
भोपाल | एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच की कमान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने संभाल ली है। सीबीआई की एंट्री के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जांच एजेंसी ने तेजी से कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से पूछताछ की।
- सीबीआई-एसआईटी की टीम पहुंची गिरिबाला के घर
भोपाल पहुंचते ही सीबीआई और एसआईटी की संयुक्त टीम ने रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की। अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण कर घटनास्थल की स्थिति देखी और मौके पर मौजूद परिस्थितियों को रिकॉर्ड किया। इस दौरान टीम ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ की। - घटना की रात क्या हुआ, रिकॉर्ड इकट्ठा कर रही सीबीआई
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान घटना वाली रात की गतिविधियों, पुलिस को सूचना देने में हुई देरी, अस्पताल ले जाने की टाइमिंग और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड को लेकर कई सवाल किए गए। सीबीआई इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है, कि 12 मई की रात ट्विशा की मौत के बाद पुलिस को सूचना देर से क्यों दी गई। जानकारी के मुताबिक, ट्विशा को रात में एम्स भोपाल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन पुलिस तक सूचना सुबह पहुंची, इसी देरी को लेकर मृतका के परिवार ने पहले ही साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका जताई थी। - एफआईआर की प्रकिया सहित सारे दस्तावेज किए तलब
टीम यहां करीब आधा घंटे तक रुकी, उसके बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। जहां उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। सीबीआई ने भोपाल पुलिस द्वारा पहले दर्ज की गई एफआईआर को री-रजिस्टर कर लिया है। इसके साथ ही एजेंसी ने पुलिस से केस डायरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अब तक जुटाए गए सभी दस्तावेज तलब कर लिए हैं। - इलेक्ट्रानिक एविडेंस पर फोकस
जांच एजेंसी अब इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस पर विशेष फोकस कर रही है। सीबीआई ने ट्विशा के मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, सोशल मीडिया एक्टिविटी, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि घटना से पहले ट्विशा किन लोगों से संपर्क में थी, और आखिरी कुछ घंटों में घर के अंदर क्या हुआ।
इस मामले में दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद जैसे कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। एफआईआर में यह भी उल्लेख है, कि शादी के बाद ट्विशा पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का आरोप है, कि अतिरिक्त पैसों की मांग, चरित्र पर संदेह और मानसिक प्रताड़ना के कारण ट्विशा तनाव में थी। सीबीआई द्वारा जॉच किये जाने पर परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। सूत्रो के अनुसार आने वाले दिनों में जॉच के आधार पर सीबीआई कई और लोगों से पूछताछ कर सकती है।


1 thought on “सीबीआई की एक्शन मोड कार्यवाही शुरु, गिरिबाला के घर का चप्पा-चप्पा छाना”
Comments are closed.