नई दिल्ली, 4 जून, 2026: स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड अपनी 34वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है, यह तीन दशकों की उस यात्रा का जश्न है, जो भारत मे निवेशकों के साथ मजबूत रिश्तों, विश्वास और निरंतरता पर आधारित है। 1992 में एक छोटी सी फाइनैंशियल सर्विसेज़ फर्म के रूप में शुरू हुई यह कंपनी आज एक विविध फाइनैंशियल सर्विसेज़ ग्रुप के रूप में विकसित हो चुकी है, जिसकी ब्रोकिंग, इन्वेस्टमेन्ट बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेन्ट, रीसर्च अडवाइज़री, डिपोज़िटरी सर्विसेज़, लेंडिंग एवं इंश्योरेन्स डिस्ट्रीब्यूशन में सशक्त मौजूदगी है।
पिछले सालों के दौरान कंपनी ने निवेश को हर किसी के लिए सरल एवं सुलभ बनाने पर ध्यान केन्द्रित किया है। आज स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट देश भर में बढ़ते रीटेल एवं इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। रीसर्च आधारित रूझान, अडवाइज़री सेवाएं और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड प्लेटफॉर्म इसके माध्यम से ट्रेडिंग और निवेश को सरल बनाते हैं। कंपनी के 4.5 लाख से अधिक संतुष्ट क्लाइंट्स हैं। यह वित्त वर्ष 2004-05 से लगातार डिविडेंड देने वाली कंपनी रही है, जो निवेशकों के भरोसे और लंबे समय तक मूल्य निर्माण के लिए इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, सुनील न्याति ने कहा, “नई पीढ़ी का नेतृत्व स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के विकास के अगले चरण को आकार दे रहा है, जो डिजिटल इनोवेशन और भविष्य के लिए तैयार वेल्थ सॉल्युशन्स पर फोकस करते हुए निवेशकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने के लिए तत्पर है।”
इस नए विज़न के तहत, कंपनी की वेल्थ मैनेजमेंट शाखा अवीसा वेल्थ को शुरुआत से ही ज़बरदस्त सफलता मिली है। लॉन्च के मात्र छह महीनों में, इसके असेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) का आंकड़ा 10 मिलियन डॉलर (रु90 करोड़) के पार पहुँच गया है। यह इसकी विविध निवेश योजनाओं पर निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। यह प्लेटफ़ॉर्म निवेशकों को निवेश के कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है, जिसमें म्युचुअल फंड, पीएमएस, एआईएफ, बॉन्ड, एनसीडी, आरईआईटी/इन्व आईटी, और अन्य फिक्स्ड इंकम व वैकल्पिक प्रोडक्ट्स शामिल हैं। अपने डिजिटल इकोसिस्टम को और मज़बूत बनाते हुए, स्वस्तिका ने अपने मोबाइल ऐप पर फिक्स्ड डिपॉज़िट निवेश की सुविधा भी शुरू की है। इसके ज़रिए निवेशक एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर प्रमुख संस्थानों की कॉर्पोरेट और बैंक एफडी के बीच तुलना कर उनमें निवेश कर सकते हैं। इस तरह निवेश की प्रक्रिया और भी आसान और पारदर्शी हो जाती है।
स्वस्तिका एक सेबी-पंजीकृत कैट-आई मर्चेंट बैंकर भी है, जिसने 36 आईपीओ पूरे किए हैं और कई उल्लेखनीय प्राइवेट इक्विटी / स्टार्टअप फंडिंग लेनदेन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इसके अलावा, यह 15 से अधिक अन्य आईपीओ एवं इक्विटी लेनदेनों पर भी काम कर रहा है।
इस अवसर पर स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के सीईओ पार्थ न्याति ने कहा, “हमारे क्लाइंट ही हमारी पहली प्राथमिकता हैं। स्टॉक ट्रेडिंग ऐप में एआई फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक फ़ीचर है ‘सारथी ट्रेड आइडियाज़’ जिसे रियल टाईम में निवेशकों तक रीसर्च के परिणाम पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे ऐप से ट्रेडिंग के फ़ैसले लेना बेहद आसान हो जाता है, और निवेशक अलग-अलग स्रोतों से मिली जानकारी पर निर्भर हुए बिना, सोच-समझकर और सही समय पर फ़ैसले ले सकते हैं।
सारथी अपने आप में संपूर्ण असिस्टेन्स पैकेज है, जिसे रीटेल निवेशकों की चुनौतियों को हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जैसे अवसरों को समझना, एक्ज़िट का फैसला, पॉज़िशन मॉनिटरिंग और लाभ-हानि की समझ और रिपोर्ट में सहायता। हम एआई और एनआईएसएम एक्सपर्ट ह्युमन्स की मदद से सारथी के अंतर्गत सब कुछ विकसित कर रहे हैं।
अब तक, सारथी के ज़रिए 22 लाख से ज़्यादा सुझाव दिए जा चुके हैं; इसके अलावा, सारथी ट्रेड आइडियाज़ पर 16,000 से अधिक एक्टिव यूज़र हैं और ऐप को 6.2 लाख से ज़्यादा बार इंस्टॉल किया जा चुका है।
1992 में अपनी शुरुआत से लेकर एक आधुनिक फाइनेंशियल सर्विसेज़ प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित होने तक, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट भारत के कैपिटल मार्केट में आए बदलावों को लगातार दिखाता रहा है। अपने 34 साल पूरे होने पर भी, कंपनी एक ही लक्ष्य पर केंद्रित है-निवेशकों को भरोसे, स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ अपनी सम्पत्ति बढ़ाने में मदद करना।

