ट्रक की चपेट में आने से बैंककर्मी समेत दो लोगों की मौत

FEATURED मध्य प्रदेश व्यापार साहित्य

छपरा 15 नवंबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी मंदिर के निकट आज सुबह ट्रक की चपेट में आने से बैंककर्मी समेत दो लागों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के इसुआपुर थाना के नागराज गांव निवासी रामबाबू सिंह (37) और उसके भाई गुड्डु सिंह (26) मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी खबसी मंदिर के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये। इस दुर्घटना में दोनो की मौके पर हीं मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन सहित फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि रामबाबू सिंह कैमूर जिले में भभुआ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर थे और और छठ की छुट्टी में घर आए थे।शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *