फेमिना के कवर पर छाईं यामी गौतम 

मनोरंजन

अभिनेत्री यामी गौतम धर फेमिना मैगज़ीन के जून-जुलाई 2026 अंक के कवर पर नज़र आई हैं। इस खास बातचीत में उन्होंने अपने अब तक के फिल्मी सफर, चुनौतीपूर्ण किरदारों, मातृत्व और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाए रखने को लेकर खुलकर अपने विचार साझा किए।यामी ने कहा कि वह किसी भी फिल्म का चुनाव उसकी मौलिकता और कहानी के आधार पर करती हैं। उनके मुताबिक, “मैं जब किसी किरदार का चयन करती हूं तो सबसे पहले स्क्रिप्ट की ओरिजिनैलिटी देखती हूं। कहानी ऐसी होनी चाहिए जो एक कलाकार और दर्शक, दोनों के रूप में मुझे उत्साहित करे। मेरा उद्देश्य हमेशा खुद को नए रूप में पेश करना और तय पैटर्न को तोड़ना रहता है।”