ऋतिक सुज़ैन की  शादी से दिल टूट गया था

मनोरंजन

इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5 अभिनेत्री अमीषा पटेल शो के मंच पर नज़र आएंगी। होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ खुलकर बातचीत करते हुए अमीषा ने फिल्म कहो ना… प्यार है की जबरदस्त सफलता और फैंस द्वारा उनके और ऋतिक रोशन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी पर बरसाए गए प्यार के बारे में बताया।यह बताते हुए कि दर्शक उनकी और ऋतिक की केमिस्ट्री में ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह कितने गहराई से जुड़े हुए थे, अमीषा ने खुलासा किया कि जब ऋतिक रोशन ने सुज़ैन खान से शादी की तो फैंस का दिल टूट गया था।उन्होंने कहा, “केमिस्ट्री लोगो को इतनी अच्छी लगी थी कि जब ऋतिक की शादी हुई सुज़ैन के साथ फैंस बहुत दुखी थे। उन्होंने एल्बम बनाए थे इस उम्मीद में कि हम शादी कर लेंगे, और जब भी हमने शादी नहीं की और रील लाइफ रियल लाइफ में नहीं बदला, वे असल में दिल टूट गए थे।