नेटफ्लिक्स के कैप्टिव रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ का रोमांच और अधिक बढ़ने वाला है क्योंकि ‘जजमेंट डे’ पर ‘जनता की आवाज़’ के रूप में हिना खान और उर्फी जावेद दिखाई देने वाली हैं। ये दोनों मिलकर कंटेस्टेंट्स से मुश्किल सवाल पूछेंगी, उनके गेम और रणनीति पर खुलकर बात करेंगी और उनके बारे में अपनी बेबाक राय भी देंगी। यानी अब इस शो में जनता की आवाज़ बनकर हिना और उर्फी कैदियों को आईना दिखाती नजर आएंगी।उर्फी ने कहा कि, “कैदियों से बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं अगले सीज़न में इस शो का हिस्सा बनना चाहूँगी। श्रेया और शिल्पा मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं। हालांकि, मुझे कभी-कभी आकांक्षा चौधरी भी अच्छी लगती हैं। साथ ही मुझे लगता है कि सूफी में भी बहुत कुछ करने की क्षमता है। अगर वह आगे शो में कुछ नया नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें सोचना चाहिए कि वह इस गेम में रहना चाहते हैं या नहीं।”

