धनतेरस पर खास चीज जरूर खरीदती हूँ

मनोरंजन

शो ‘हमारी राधा’ में राधा (सिमरन कौर) कहती हैं, “धनतेरस हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रहा है, क्योंकि यह बचपन की कई प्यारी यादें ताजा कर देता है। मुझे याद है कि हर साल मेरे माता-पिता घर के लिए सोना या कोई कीमती चीज खरीदते थे। परिवार की इस छोटी-सी परंपरा से जुड़ा उत्साह और खुशी आज भी मुझे याद है। बचपन से इन जश्नों को देखते हुए इस त्यौहार से मेरा एक खास जुड़ाव बन गया है। आज भी मैं धनतेरस पर कोई न कोई खास चीज जरूर खरीदती हूँ, ताकि परिवार की इस परंपरा को आगे बढ़ा सकूँ।”अभिनेत्री आगे कहती हैं, “मेरे लिए यह त्यौहार सिर्फ सोना या दूसरी चीजें खरीदने तक सीमित नहीं है। यह अपने घर में माँ लक्ष्मी का स्वागत करने और सुख, खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का अवसर है। मेरा यह भी मानना है कि प्यार, सुरक्षा और मन की शांति से भरा घर ही असली दौलत है।