रघुबीर यादव और अनशुमन झा की आने वाली पिता-पुत्र की कहानी पर आधारित ड्रामा-कॉमेडी फिल्म ‘ओम का हरि’ का नाम पहले ‘हरि ओम’ रखा गया था। फिल्म के निर्माता फर्स्ट रे फिल्म्स इसी नाम को बनाए रखना चाहते थे, लेकिन इस नाम के अधिकार टिप्स के पास थे। टिप्स ने दो दशक से भी पहले अपनी एक फिल्म के लिए हरि ओम नाम का इस्तेमाल किया था और वह यह नाम देने के लिए तैयार नहीं हुए।इसके बाद निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलकर ओम का हरि कर दिया। नया नाम फिल्म के मुख्य किरदारों से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें रघुबीर यादव हरि और अनशुमन झा ओम की भूमिका निभा रहे हैं।

