: ‘जीवन या भीमा कौन?’ के मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। अरशद वारसी और संजीदा शेख स्टारर यह फिल्म अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी है और 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ट्रेलर फिल्म की अनोखी और अप्रत्याशित दुनिया की झलक पेश करता है, जिसमें डार्क ह्यूमर, क्राइम, सस्पेंस और गलत पहचान से पैदा होने वाला जबरदस्त कन्फ्यूजन देखने को मिलता है। खास बात यह है कि फिल्म में अरशद वारसी पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे।ट्रेलर में अरशद वारसी दो बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आते हैं—जीवन और भीमा। दो अलग-अलग जिंदगियों का यह अजीबोगरीब टकराव घटनाओं की ऐसी कड़ी को जन्म देता है, जो कहानी को लगातार नए मोड़ देती है। जहां जीवन एक आम, कर्ज़ में डूबा हुआ आदमी है, जो अपनी परेशानियों से निकलने का रास्ता तलाश रहा है, वहीं भीमा उसका खतरनाक हमशक्ल है, जिसकी जिंदगी में एंट्री होते ही सब कुछ बदल जाता है।

