‘अजूनी’ को आवाज़ देंगी पार्वती 

मनोरंजन

पार्वती थिरुवोथु अब एक्टिंग के बाद अपनी आवाज़ का जादू भी दिखाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान के किरदार ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी। यह कोलैबोरेशन पार्वती के लिए खास है, क्योंकि इसी के साथ वह वॉइस एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं।सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ को नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलज़ार ने मिलकर लिखा है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं और ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।पार्वती के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय से वह वॉइस एक्टिंग करने का सपना देख रही थीं। अपने करियर में हमेशा लेयर्ड और चैलेंजिंग किरदारों को चुनने वाली पार्वती अब अपनी खास आवाज़ और परफॉर्मेंस की संवेदनशीलता के साथ ‘अजूनी’ को एक नया रंग देंगी।