वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की नवीनतम फिल्म और फ्रेंचाइज़ी की पहली फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलरऐल्फा , जिसमें आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में #3 पर पहुंच गई है। वहीं भारत में यह फिल्म #1 पर ट्रेंड कर रही है।शिव रवैल के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक्शन थ्रिलर दो एलीट एजेंट्स की कहानी है, जो वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बड़ी दुनिया के बीच एक हाई-स्टेक्स मिशन को अंजाम देने निकलते हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म के एक्शन, भव्य स्केल और आलिया-शर्वरी की फ्रेश पेयरिंग को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

