मन सुंदर में नजर आ रहे अभिनेता अंकुर भारद्वाज का मानना है कि जिंदगी को पूरी तरह जीना और अलग-अलग अनुभव हासिल करना एक कलाकार के लिए बेहद जरूरी है। कैमरे के सामने एक्टिंग उनका सबसे बड़ा पैशन है, लेकिन जब वह शूटिंग नहीं कर रहे होते, तो दोस्तों के साथ समय बिताना, वर्कआउट करना और घर पर आराम करना पसंद करते हैं।शूटिंग से दूर अपने समय को कैसे बिताते हैं, इस बारे में बात करते हुए अंकुर कहते हैं, “जब मैं काम नहीं कर रहा होता हूं, तो मुझे अपने दोस्तों के साथ समय बिताना, वर्कआउट करना या बस घर पर आराम करना पसंद है। कभी-कभी मैं अकेले भी समय बिताना पसंद करता हूं और अपनी कंपनी एंजॉय करता हूं।”

