श्वेता  अपनी पहली फिल्म को अंत. मंच तक ले गईं

मनोरंजन

श्वेता त्रिपाठी के लिए अपनी फिल्म मुझे जान ना कहो मेरी जान को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स और फिल्म बाज़ारों तक ले जाना, बतौर प्रोड्यूसर उनके सफर का एक अहम पड़ाव है। इस साल की शुरुआत में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से लेकर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 तक उनकी पहली प्रोड्यूस की गई फीचर फिल्म का सफर उनके लिए खास रहा है। श्वेता अब एक नई भूमिका में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। एक अभिनेत्री के तौर पर श्वेता कई सालों से अलग-अलग कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाती रही हैं। लेकिन इस बार बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने एक प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी संभाली है। इस सफर में उन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत से जुड़ने और अलग-अलग देशों में फिल्म के लिए सहयोग, फंडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन की संभावनाएं तलाशने का मौका मिला है।