मनोज सर बचपन से ही मेरे आदर्श रहे हैं

मनोरंजन

अक्षय ओबेरॉय मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बनी नेटफ्लिक्स की इस सीरीज़ ‘गजब रात’ की स्ट्रीमिंग 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है। अक्षय के लिए यह मौका बेहद खास है, क्योंकि मनोज बाजपेयी बचपन से ही उनके आदर्श रहे हैं अक्षय ओबेरॉय ने कहा, “मनोज बाजपेयी सर बचपन से ही मेरे आदर्श रहे हैं। मैं उन्हें देखते हुए बड़ा हुआ हूं और कई मायनों में मैंने अपने करियर से जुड़े फैसले भी उनके जैसे कलाकारों से प्रेरित होकर लिए हैं। ऐसे कलाकार हमेशा अलग तरह के किरदार चुनते हैं और अपने काम को बोलने देते हैं। उन्होंने हमें सिखाया है कि एक अच्छा और मजबूत करियर बनाने के लिए हमेशा आम रास्ते पर चलना ज़रूरी नहीं है। ज़रूरी यह है कि आप अपने चुने हुए किरदारों और उन कहानियों पर भरोसा करें, जिन्हें आप दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।