राजस्थान में जीका की स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में-रोहित

मध्य प्रदेश

 प्रदेश में जीका की स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है एवं 28 अक्टूबर 2018 के बाद जीका का कोई भी मामला पॉजीटिव नहीं पाया गया है। नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पूणे द्वारा की गयी एडवांसड मॉलेकूलर स्टडीज में यह स्पष्ट हुआ है कि प्रदेश में पाया गया जीका वायरस स्ट्रेन के फीटल माइक्रोकेफेली नामक जटिलता की संभावनाएं बहुत ही कम है।
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा यह जानकारी दी गयी। बैठक में सिंह ने प्रदेश में जीका की स्थिति सहित विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पूणे के साथ ही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिचर्स द्वारा किये गये अध्ययनों के प्रदेष का जीका वायरस स्ट्रेन सामान्य स्ट्रेन है और प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस प्रभावित जीका संक्रमण की जटिलताओं की संभावनाएं नहीं है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि अमेरिकी संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेन्शन (सीडीसी) द्वारा गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस प्रभावित राजस्थान व अन्य राज्यों में नहीं जाने की दी गयी सलाह तथ्यों से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *