कई बार कोई किरदार सिर्फ शो में वापस नहीं आता, बल्कि नए चेहरे, नई ऊर्जा और नए सफर के साथ लौटता है। सन नियो का लोकप्रिय शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ एक बार फिर दमदार किरदार रमकुड़ी को दर्शकों के सामने लाने जा रहा है। इस बार इस किरदार को अभिनेत्री सोनिया सिंह निभा रही हैंसोनिया ने बताया कि पहले से लोगों के दिमाग में बसी पहचान वाले किरदार को निभाना आसान नहीं होता और इसके साथ कई जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं।सोनिया सिंह कहती हैं, “जब यह शो मुझे ऑफर हुआ तो मैं बहुत खुश थी, लेकिन थोड़ी घबराई हुई भी थी, क्योंकि रमकुड़ी ऐसा किरदार है, जिसे दर्शक पहले से जानते हैं। किसी मशहूर किरदार को निभाना बड़ी चुनौती होती है, इसलिए मेरे लिए रमकुड़ी को गहराई से समझना बहुत जरूरी था। मैंने स्क्रिप्ट मिलने के बाद निर्देशक से कई सवाल किए और किरदार की बोलचाल, हाव-भाव, व्यवहार और भाषा को समझने की कोशिश की।

