अभिनेत्री काशिका कपूर ने कुछ ऐसा ही किया। 15 आवारा कुत्तों को गोद लेकर न सिर्फ़ उन्हें एक घर दिया, बल्कि अपने घर की पूरी एक मंज़िल उनके नाम कर दी। यह कहानी किसी स्टारडम की नहीं, बल्कि उस करुणा की है जो बिना शर्त प्यार को जीवन का मकसद बना लेती है। काशिका ने यह साबित कर दिया कि असली स्टार वही है, जो ज़िंदगियों को रोशनी दे सके।काशिका का जानवरों के प्रति प्यार कोई नया नहीं है। उनके करीबियों का कहना है कि यह संवेदनशील सफर उनके अपने पालतू कुत्ते गुच्ची से शुरू हुआ था। एक साथी के साथ बने रिश्ते ने धीरे-धीरे एक ऐसे मिशन का रूप ले लिया, जिसमें सड़कों पर अनदेखे रह जाने वाले जानवरों को सुरक्षा, सम्मान और प्यार देना शामिल है।

