‘बैटल ऑफ गलवान’ में जज़्बे की गर्जना

मनोरंजन

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर भी कुछ ऐसा ही अनुभव लेकर आया है। अपने जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया गया यह टीजर किसी जश्न से ज्यादा, देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय जवानों के अदम्य साहस को समर्पित एक भावनात्मक सलाम है।टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे गंभीर और प्रभावशाली अवतार में नज़र आते हैं। भारतीय सेना के एक अफसर के रूप में उनका लुक सादगी में भी बेहद ताकतवर है। चेहरे पर अनुशासन, आंखों में अनुभव और भीतर दबा हुआ जज़्बा—बिना संवाद के भी बहुत कुछ कह जाता है। 

‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर किसी भव्य एक्शन या शोरगुल पर नहीं, बल्कि खामोशी की ताकत पर भरोसा करता है। ऊँचाई पर लड़ी जाने वाली जंग की कठिन परिस्थितियाँ, बर्फ़ीली ज़मीन और हर कदम पर मौजूद ख़तरा—सब कुछ बेहद सच्चाई के साथ उभरता है। यही सादगी इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है।