अदाकारा विंध्य तिवारी जोधपुर में टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल और प्रोड्यूसर आशीष लोहरा से शादी करने जा रही हैं।
“हमारी पहली मुलाकात एक रियलिटी शो के लिए हुई थी। वह एक बिल्कुल औपचारिक मुलाकात थी। हमने एक-दूसरे के नंबर भी नहीं लिए। धीरे-धीरे हम सोशल मीडिया पर जुड़े । विंध्य ने कहा, “मेरी नज़र में शादी का मतलब है शांति। और यह मैंने आशीष में भी देखा है। मुझे सच में लगता है कि हमारे मिलने में हनुमान जी और भगवान शिव की कृपा है। आशीष मेरी तरह भगवान में उतना विश्वास नहीं रखते थे, लेकिन मुझसे मिलने के बाद उन्होंने भी हर मंगलवार मंदिर जाना शुरू कर दिया।”

