लंबी कानूनी लड़ाई, देरी और महीनों की अनिश्चितता के बाद, सुबोध भावे स्टारर फ़िल्म ‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है और दर्शकों व भक्तों, दोनों से ही इसे काफ़ी उत्साहजनक रिस्पॉन्स मिल रहा है। नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित यह फ़िल्म 29 मई को रिलीज़ हुई और इसने दर्शकों के दिलों में गहरी भावनात्मक हलचल पैदा कर दी है।फ़िल्म की रिलीज़ के सफ़र और दर्शकों के रिस्पॉन्स पर बात करते हुए, डायरेक्टर शरद सिंह ठाकुर ने इस पल को बेहद भावुक और आध्यात्मिक बताया।

