कोरियोग्राफर सौरभ प्रजापति अपनी जिंदगी की सबसे खास यादों में से एक को साझा करते हुए भावुक हो उठते हैं। यह याद उनकी मां की सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात से जुड़ी है, जो सौरभ के जन्मदिन के दिन हुई थी। इस खूबसूरत पल को याद करते हुए सौरभ कहते हैं,“मेरे जन्मदिन पर सलमान खान सर ने मेरी मां से मुलाकात की थी और वह दिन मेरे दिल में हमेशा के लिए खास बन गया है। वह बेहद दयालु, विनम्र और प्यार करने वाले इंसान हैं। वह मेरे सबसे पसंदीदा हैं।”सौरभ आगे बताते हैं कि उन्हें सलमान खान के साथ कई बार वक्त बिताने का सौभाग्य मिला है।
“मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ कई बार समय बिताने का मौका मिला और उनके फार्महाउस में रहने का भी अनुभव रहा।

