श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ईथा की पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। यह शेड्यूल इस हफ्ते की शुरुआत में खत्म हुआ। शहर और उसके आसपास कई जगहों पर लंबे समय तक शूटिंग की गई। इससे पहले फिल्म की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, जो जनवरी के अंत से फरवरी तक चली थी।पुणे शेड्यूल खत्म होने पर सेट पर केक काटकर जश्न मनाया गया, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद थे। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और प्रोडक्शन टीम के सदस्य भी इस मौके पर शामिल हुए।

