‘सा रे गा मा पा 2026’ में टॉप 10 की जंग हुई तेज

मनोरंजन

‘सा रे गा मा पा 2026’ अपने टैगलाइन ‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ को सही मायने में साबित करते हुए, भारतीय संगीत की खूबसूरती को दर्शकों तक पहुँचा रहा है। साथ ही, देशभर के टैलेंटेड सिंगर्स को अपनी आवाज और हुनर दिखाने का मौका भी दे रहा है। इस हफ्ते शो में दो खास मौके एक साथ देखने को मिलेंगे। पहला, चिल्ड्रन्स डे के मौके पर एक खास म्यूजिकल एपिसोड, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने माता पिता के साथ मंच पर परफॉर्म करते नजर आएँगे। दूसरा, मुकाबले का एक बड़ा पड़ाव शुरू होने जा रहा है, क्योंकि अब ‘टॉप 10: सुरों की जंग’ का आगाज होगा।

चिल्ड्रन्स डे के जश्न की शुरुआत मीर और उनके पिता की खास परफॉर्मेंस से होगी। दोनों पहली बार साथ में मंच पर ‘केसरिया बालम’ गाते नजर आएँगे। वहीं, शिवानी अपने पिता के साथ ‘काहे छेड़े’ पर परफॉर्म करेंगी। उनकी प्रस्तुति से जज जावेद अली इतने प्रभावित होंगे कि शूटिंग के दौरान उनके मुँह से निकल पड़ेगा, “ये क्या देख लिया, मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए!” इस खास पल को और यादगार बनाते हुए, शिवानी के पिता, शंकर महादेवन के साथ म्यूजिकल जुगलबंदी भी करेंगे। बाल दिवस का यह जश्न उस वक्त और भावुक हो जाएगा, जब गीत अपने पिता के साथ ‘कैसे पहेली जिंदगानी’ पर परफॉर्म करेंगी। वहीं, कुमार सानू भी मिन्हा फातिमा और उनके पिता के साथ ‘आज मैं ऊपर’ गाने पर खास प्रस्तुति देंगे।