‘4 गर्ल्स’ ने झकझोरा दर्शकों का ज़मीर

मनोरंजन

 दिल दहला देने वाली सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म ‘4 गर्ल्स’ ऐसी ही एक कहानी है जो सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि दर्शकों को झकझोर कर यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि अगर न्याय देर से मिले या न मिले, तो क्या समाज को खुद खड़ा होना चाहिए? क्राइम, रिवेंज और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म आज प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर शानदार प्रतिक्रिया बटोर रही है ।फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ भयानक अन्याय होता है। सवाल सिर्फ़ अपराध का नहीं, बल्कि उसके बाद की व्यवस्था का भी है। क्या पुलिस ने अपना फर्ज़ निभाया? क्या पीड़ित परिवार को समाज का साथ मिला? और असल अपराधी कौन थे?निर्माता यू. नरसिम्हुलु और एस. रमेश, तथा निर्देशक एस. शिवा की यह फिल्म एक मैसेज-ओरिएंटेड क्राइम रिवेंज थ्रिलर है, जो अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है।