केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राष्ट्र निर्माण और मूल्यों पर आधारित विकास पर अपने विशेष ध्यान के लिए जाना जाता है। हाल ही में जारी एक वीडियो के जरिए उन्होंने फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ देखने की अपील की है। उनके अनुसार इस फिल्म को देखकर लोग संघ को सही तरीके से समझ पाएँगे।नितिन गडकरी जी ने कहा, “एक स्वयंसेवक के रूप में मुझे कई बार लगता है कि संघ की छवि और हकीकत के बीच अंतर रहा है। लोगों की धारणा और जमीन की सच्चाई अलग रही है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे संघ की विचारधारा को समझें एवं उसके त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना को जानें। आदिवासी क्षेत्रों में सेवा, सहकारी संस्थाओं और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संघ ने बड़ा काम किया है। लाखों स्वयंसेवकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है।”

