इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5 का प्रीमियर, ‘इंडिया वाला डांस’ के जश्न के साथ, एक खास पल में बदल गया जब जावेद जाफ़री 13 साल बाद जज के तौर पर धमाकेदार वापसी करते नज़र आए। इस यादगार पल में, 63 वर्षीय अभिनेता-डांसर ने मंच पर कंटेस्टेंट वैदेही के साथ अपने आइकॉनिक ट्रैक “मुंबई” पर डांस किया। जो नज़ारा सामने आया वह जादू से कम नहीं था जावेद ने वैदेही के हर स्टेप को मैच किया, और 19 साल के युवा की तरह फुर्ती, आकर्षण और सहजता के साथ थिरके। उनकी स्मूद फुटवर्क, संक्रामक एनर्जी और सिग्नेचर स्टाइल ने जजों और दर्शकों को हैरान कर दिया।सालों बाद भी जजिंग पैनल से दूर रहने के बावजूद, जावेद का डांस के प्रति जुनून ज़रा भी कम नहीं हुआ।

