राज रंजीत का नया दमदार अध्याय

मनोरंजन

फिल्म “पहली नज़र को सलाम 2” का म्यूज़िकल मुहूर्त गीत रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ। इस फिल्म में ‘सिया के राम’ से पहचान बना चुकीं मदीराक्षी मुंडले और प्रतिभाशाली अभिनेता राज रंजीत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माता-निर्देशक संतोष मिश्रा, जिन्होंने पहले हिट रीजनल फिल्म “पहली नजर को सलाम” बनाई थी, अब उसके सीक्वल को हिंदी समेत कई भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज करने जा रहे हैं। मदीराक्षी, जो पौराणिक और ऐतिहासिक किरदारों के लिए जानी जाती हैं, इस बार एक सशक्त और आत्मनिर्भर युवती की भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है।