भोजपुरी फिल्म “शिकारी” की सफलता का सिलसिला जारी है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का जमावड़ा बना रखा है, और बिहार, झारखंड सहित कई सिनेमा हॉलों में यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म की सफलता पर अभिनेता मुकेश ओझा ने कहा, “मैं अपने प्रशंसकों और समर्थकों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरी फिल्म को इतना प्यार दिया है। अनीता सीने इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का फिल्म निर्देशक मनोज एस तोमर ने किया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार के तौर पर मुकेश ओझा, संचिता बनर्जी,जोया खान,पल्लवी गिरी,मणि भट्टाचार्य,सोनालिका प्रसाद,रोशन शर्मा, रोहित सिंह (मटरू), गौरी शंकर, एमएम ऋषि, सुधाकर मिश्रा, धीरेंद्र प्रजापति, संजय मौर्या, दान बहादुर यादव, राहुल सिंह तोमर और नील कमल सिंह। जैसे कलाकार शामिल हैं।

