टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में धमाका कर दिया है। इस बार उन्होंने दर्शकों को चौंका दिया है उनका खुद का “टिकट टू हेल”! नए पोस्टर में रॉकिंग स्टार यश ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं । यह क्लीन-शेव लुक फिल्म की खतरनाक और विस्फोटक दुनिया में और गहराई से उतरने का इशारा देता है।पोस्टर में “टिकट” नाम का किरदार सामने आया है, जिसे भी यश ही निभा रहे हैं। यानी फिल्म में उनका दूसरा लुक रिवील हो चुका है, और साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहानी में दमदार डबल रोल का तड़का लगने वाला है। इससे पहले उनका दूसरा वाला “राया” लुक सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। फैन आर्ट, रील्स और थ्योरी थ्रेड्स हर जगह बस उसी की चर्चा थी। अब अचानक आए इस क्लीन-शेव लुक ने फिर से वही सेंसेशन तेज़ी की तैयारी कर ली है।

