मुंबई की चमकती शाम उस वक्त और खास बन गई, जब दोस्ती, संगीत और सपनों का खूबसूरत संगम देखने को मिला। मौका था अमन नागपाल के पहले म्यूजिक वीडियो ‘रांझा’ और उनकी म्यूजिक कंपनी स्काई एंटरटेनमेंट म्यूजिक के आधिकारिक लॉन्च का।इस खास इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। अमन के पुराने और करीबी दोस्त होने के नाते उनकी मौजूदगी ने शाम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेता राज़ा मुराद और अभिनेत्री निहारिका रायजादा की उपस्थिति ने रौनक बढ़ाई, जबकि पूरे इवेंट को अभिनेत्री मानिनी डे ने खूबसूरती से होस्ट किया।

