रश्मि देसाई ने लिया नीम करौली बाबा का आशीर्वाद

मनोरंजन

रश्मि देसाई ने हाल ही में अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर नीम करौली बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। रश्मि जल्द ही शो ‘सयोनी’ में एक अहम् किरदार में नजर आने वाली हैं और पिछले कुछ समय से इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। रश्मि देसाई ने कहा, “मैं काफी समय से नीम करौली बाबा के दर्शन करने की सोच रही थी और अब जब ‘सयोनी’ दर्शकों तक पहुँचने के लिए तैयार है, तो मुझे लगा कि इससे बेहतर समय और क्या हो सकता था। हम काफी समय से इस शो की शूटिंग कर रहे हैं और हम सभी ने इसमें अपना दिल लगाया है।