मशहूर फिल्म निर्माता राज कुमार हिरानी कैंसर सर्वाइवर्स के बीच पहुंचे और अपनी मौजूदगी से उम्मीद की लौ को और प्रज्वलित किया। सिनेमा के जरिए समाज को संवेदनशील संदेश देने वाले हिरानी ने इस बार वास्तविक जिंदगी के उन नायकों का हौसला बढ़ाया, जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर यह साबित कर दिया कि यह अंत नहीं—सिर्फ एक अल्पविराम है।के इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का विषय था “कैंसर इस जस्ट ए कोमा नॉट ए फुल स्टॉप”। इस आयोजन में 100 से अधिक कैंसर सर्वाइवर्स, केयरगिवर्स और क्लीनिशियंस एक मंच पर एकत्र हुए और बचाव, नियमित जांच तथा समय पर इलाज के महत्व पर जोर दिया।

