टॉक्सिक बनेगी साउंडट्रैक सेंसेशन!

मनोरंजन

यश की फ़िल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर जो क्रेज़ बना हुआ है, वो अब और भी ऊँचाई पर पहुँच गया है। ज़ी म्यूज़िक कंपनी इस फ़िल्म के साथ जुड़ गई है, और यह डील हाल के समय की उनकी सबसे बड़ी और अहम म्यूज़िक एक्विज़िशन मानी जा रही है। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा बनाई गई इस फ़िल्म के मेकर्स और ज़ी म्यूज़िक की यह पार्टनरशिप सिर्फ़ एक फ़िल्म तक लिमिटेड नहीं, बल्कि आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए भी एक लंबी क्रिएटिव जर्नी की शुरुआत है।