अभिनेता मोहित मलिक अपनी आने वाली फिल्म ‘वज्र’ के साथ एक नए अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोहित इस एक्शन फिल्म में विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण महावीर जैन कर रहे हैं और इसका निर्देशन राम माधवानी करेंगे। हालांकि, मोहित के किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी अहम होगा। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जापान में की जाएगी।मोहित हाल ही में मिर्ज़ापुर’ में बिरजू लोहार के किरदार को लेकर चर्चा में रहे थे। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह उनके चर्चित किरदारों में शामिल हो गया। अब ‘वज्र’ के जरिए मोहित एक बार फिर एक अलग तरह का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस बार वह नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।

